Ghazipur News: तहसील परिसर में लाइब्रेरी का भूमि पूजन
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए पहली लाइब्रेरी के निर्माण का भूमि पूजन शनिवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि लाइब्रेरी का निर्माण निजी खर्च से कराया जाएगा। इसमें कानूनी अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध होंगी तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाकर इसे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को अध्ययन और कानूनी शोध के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, हाजी इमरान नियाजी, सुनील कुमार, आजाद खान, शकील खान, एनाम नियाजी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तहसील परिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.