Ghazipur News: तमंचे और कारतूस के साथ शातिर को दबोचा
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: जमानियां। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दबोचा। उसके पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बरेसर नहर चौराहा पर चेकिंग के दौरान फिरोज शाह पुत्र जैनुद्दीन शाह निवासी नई बस्ती लोदीपुर कस्बा जमानिया को पकड़ा गया। उसके पास से तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.