गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सायर गांव निवासी पैडलर संग्राम यादव ने 13वीं नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली की भलस्वा झील में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ड्रैगन बोट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में संग्राम ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 200 मीटर मिक्स्ड वर्ग में यूपी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 500 मीटर पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल किया। टीम ने सूबेदार और बोट कैप्टन रवि शर्मा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन साधारण किसान कौलेश्वर यादव के पुत्र संग्राम की सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई...