गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। हरिशंकरी मोहल्ला स्थित गीतिका निवास में नवगीतकार डॉ. उमाशंकर तिवारी की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर साहित्यकारों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए नवगीत परंपरा में उनके योगदान को रेखांकित किया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. उमाशंकर तिवारी नवगीत के सशक्त हस्ताक्षर थे। उनके गीतों में मनुष्यता की तलाश और सामाजिक संवेदनाएं प्रमुखता से उभरती हैं। सहायक प्रोफेसर सर्वेश पांडेय ने उनके नवगीतों की समीक्षा करते हुए समकालीन व्यवस्था और आम आदमी की पीड़ा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने उन्हें सहज, सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व का धनी बताया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धां...