Ghazipur News: डीएम के आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया धरना
गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी द्वारा पांच अगस्त को जारी आदेश के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के आह्वान पर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला का घेराव कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि आदेश से अधिवक्ताओं के साथ जमीन संबंधी कार्यों के लिए तहसील और निबंधन कार्यालय आने वाले आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आदेश के प्रभाव और व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए तत्काल पुनर्विचार की मांग की। एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ता उप निबंधक कार्यालय पहुंचे और सब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.