गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज रजा ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर का जायजा लिया। कारागार में लगाये गये सीसीटीवी के संचालन व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। डीएम और एसपी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Unnao News: डीएम-एसपी ने जिला कारागार खंगाला डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया...