Ghazipur News: डिवाइडर पर चढ़ गयी तेज रफ्तार बस, क्षतिग्रस्त
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर शनिवार की देर रात मरदह विद्युत सबस्टेशन के समीप वाराणसी से यात्रियों को छोड़कर गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रवेल्स बस सामने निराश्रित पशु के आ जाने से अनियंत्रित होकर मध्य के डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी । हादसे के दौरान बस में सिर्फ दो लोग बस चालक दीपक यादव और बस मालिक सुभम तिवारी निवासी गोरखनाथ जिला गोरखपुर सवार थे। बस चालक को हल्की चोटे आयी है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बस मालिक ने बताया की देर रात्रि में वाराणसी से गोरखपुर जा रहे थे। अचानक निराश्रित पशु के सामने आने से हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.