Ghazipur News: डिलीवरीमैन के घर से मिले अवैध 49 गैस सिलेंडर, केसं
गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में एक डिलीवरीमैन के घर से 38 भरे और 11 खाली घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया गया। इसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पूर्ति विभाग की तहरीर पर की गई। पूर्ति निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने 16 जुलाई 2026 की शाम जंगीपुर पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर सूर्य प्रताप यादव उर्फ अंकित यादव के घर छापेमारी की। जांच के दौरान घर के अंदर से कुल 49 घरेलू एलपीजी सिलेंडर तथा एक बिक्री रजिस्टर बरामद हुआ। जांच टीम ने इसे घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण मानते हुए उत्तर प्रदेश एलपीजी नियंत्रण आदेश-2000 के उल्लंघन का मामला बताया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद जंगीपुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.