Ghazipur News: ट्रैक्टर में ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर
गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: ट्रैक्टर में ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर नंदगंज । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़वल के समीप फोर लेन पर रविवार की सुबह ट्रेलर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि दोनों वाहनों के चालक बाल बाल बच गये।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मुड़वल गांव के समीप नंदगंज से सीमेंट लाद कर एक ट्रैक्टर गाजीपुर की तरफ जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। वही चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ट्रेलर की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत, साथी जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.