गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: सादात , हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-मऊ रेल मार्ग पर मंगलवार को सादात-माहपुर के बीच बूढ़नपुर गांव के पास लिच्छवी एक्सप्रेस (14600) से गिरकर एक युवक की जान चली गई। सादात और सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र में होने पर शव सैदपुर पुलिस ने कब्जे में लिया। जेब से मिले आधार कार्ड और टिकट से मृतक की पहचान 20 वर्षीय रमेश पासवान पुत्र शंकर पासवान, निवासी घरवारा, थाना सुपी, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई। वह लोकमान्य तिलक से मुजफ्फरपुर जा रहा था। सैदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...