गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: सैदपुर (गाजीपुर)। औड़िहार-गाजीपुर रेल रूट पर सैदपुर नगर के रहेड्डा मोहल्ले के पास शुक्रवार की भोर में ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सिंहपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान सरोज सिंह यादव के रूप में की। सूचना पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सरोज सिंह यादव सुबह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सैदपुर में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने पर मृतक के बड़े पुत्र विनय घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने पिता सरोज सिंह यादव के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच ...