गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद/ कठवामोड़। कोतवाली क्षेत्र के शाहबाज कुली-फिरोजपुर के समीप गाजीपुर-बलिया रेलखंड पर मंगलवार की रात अज्ञात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 13 गोवंशों की मौत हो गई। हादसे में दो सांड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर कट गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय छुट्टा गोवंशों का झुंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गाय और सांड सहित कुल 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक पर मवेशियों के अवशेष बिखरने से कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई। प्रशासनिक टीम ने अवशेषों को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर दफन कराया और निस्तारण कराया। स्थानीय लोगों के अ...