Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से बछड़े की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर स्टेशन के समीप रेल फाटक संख्या 86 स्पेशल के पास बुधवार शाम करीब 6:50 बजे ट्रेन की चपेट में बछड़े के आने से मौत हो गयी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दानापुर-उधना एक्सप्रेस को दिलदारनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पांच मिनट तक रोका। इसके बाद स्टेशन को सूचना देकर ट्रेन आगे रवाना हुई। घटना किलोमीटर संख्या 697/11-13 के पास अप मेन लाइन पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ट्रैक से बछड़े के अवशेष हटाए। इस दौरान अप दिशा से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म संख्या पांच से गुजारा गया। ट्रैक साफ होने के बाद अप मेन लाइन पर रेल परिचालन सामान्य हो गया। रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से मांस के टुकड़ों को हटाया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.