गाजीपुर, सितम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर(जंगीपुर)। जंगीपुर में सोमवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दिया। इससे विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बिजली के तार जमीन पर गिर गये। यह तो संयोग अच्छा रहा कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, नहीं हो एक बड़ा हादसा होना तय था। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से बाहर सड़क पर आ गए। हालांकि तबतक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे क्षेत्र में करीब सात घंटा तक बिजली बाधित रही। वार्ड सभासद मुकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता और निजामुद्दीन कुरैशी के प्रयास के बाद विद्युत बहाल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...