Ghazipur News: ट्रक की चपेट में मजदूर की मौत
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। रोज की तरह सोमवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले प्रकाश वनवंशी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। सिधौना चौराहे पर सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में 48 वर्षीय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिधौना बारी निवासी प्रकाश वनवंशी पुत्र छोटेलाल सुबह खरौना गांव में मजदूरी करने के लिए निकले थे। वह सिधौना चौराहा पार कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.