Ghazipur News: टूटी सड़क और जलभराव के विरोध में अनशन
गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को शब्दभेदी सेना सामाजिक संगठन ने हुंकार भरी। बहरियाबाद के चकफरीद निवासी एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाजीपुर में अनशन और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाजीपुर-मुर्थान रोड पर ग्राम हाजीपुर तिराहे से आगे जाने वाली लगभग 700 मीटर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें घरों और नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। इस जलजमाव और बदहाली के कारण आए दिन राहगीर और स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: खैरा-मढ़ौरा मार्ग पर जलजमाव के विरोध में सड़क पर उतरे लोग संगठन ने मांग किया कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जल निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.