गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के सादात रोड स्थित सिंचाई कालोनी में बने टीनशेड कक्ष का टीन काटकर बीती रात चोरों ने कुछ सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलने पर कर्मी ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। हालांकि उन्होंने बताया कि थाने पर सूचना नहीं दी गयी है। सिंचाई कॉलोनी में अज्ञात चोर टीन काटकर अंदर घुसे। सिंचाई विभाग के कर्मी मिथिलेश कुमार ने बताया कि चोरी में ट्यूबवेल का स्टार्टर, मेन स्विच, केबल सहित अन्य कुछ छोटे सामान को चोरी कर लिया गया है। मिथिलेश ने बताया कि कॉलोनी इंचार्ज व जेई रोहित शर्मा को सूचना दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...