Ghazipur News: टाउन नेशनल की खुशबू ने जीता स्वर्ण
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: सैदपुर। 70वीं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन टाउन नेशनल इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 3000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं खुशबू के कोच डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि खुशबू इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टाउन नेशनल इंटर कॉलेज और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, प्रभात राय, अनिल राम, शाहिद सहित शिक्षकों और जिले के शारीरिक शिक्षकों ने खुशबू को बधाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.