Ghazipur News: ज्यादा पौधा लगाने का लें संकल्प
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: पतार। क्षेत्र के हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में पौध वितरण कर ग्रीन डे मनाया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ध्रुव कुमार शुक्ल ने कहा कि जैसे-जैसे मनुष्य की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे वृक्षों की संख्या कम होती जा रही है। इस विषय पर सबको ध्यान देने की आवश्यकता है। हम सभी को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए। इससे जहां एक तरफ हरियाली होगी। वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण के सुधार में अच्छा योगदान होगा। हम सब ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का संकल्प ले। इस दौरान फादर पी विक्टर, गुड्डन चौबे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हार्टमनपुर में पौध वितरण कर मनाया गया मिशन ग्रीन डे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.