Ghazipur News: जुलूस निकाल अमन-चैन की मांगी दुआ
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: खानपुर। जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को खानपुर में सादगी के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ बड़ी संख्या में लोग और मदरसों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। लोगों ने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस में गुलाम गौस, हाफिज असगर, हाफिज शहाबुद्दीन, मोहसिन, शहबाज, सद्दाम, रईस, शाहिद, सलीम, युसुफ और हाजी निजामुद्दीन सहित मदरसों के सैकड़ों बच्चे शामिल रहे। वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस को लेकर खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: ईद मीलाद उन-नबी पर निकला जुलूस, फूलों की बारिश कर स्वागत पुलिस ने सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.