गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। जीआरपी दिलदारनगर ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन यात्रा के दौरान गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। राजवर्धन सिंह का मोबाइल यात्रा के दौरान नीचे गिर गया था। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पटेल और उनकी टीम ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर राजवर्धन सिंह ने जीआरपी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...