गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रंगमंहल घाट स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्याम दास महाराज परिसर स्थित श्रीराम जानकी एवं शिव मंदिर परिसर में 9 और 10 अगस्त को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। संत त्रिवेणी दास महाराज के कृपापात्र शिष्य जयप्रकाशदास (फलहारी बाबा ) ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह रंगमंहल परिसर में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा और 10 अगस्त की सुबह पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके बाद 10 अगस्त को मंदिर परिसर से बाजे-गाजे और धार्मिक ध्वजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...