गाजीपुर, नवम्बर 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को राइफल क्लब में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। कार्यक्रम में एसपी सिटी राकेश मिश्रा, एसडीएम सदर ध्रुव त्रिपाठी, सीओ यातायात अनिल कुमार, एआरटीओ धनवीर यादव, आरआई राजभूषण और टीएसआई बालेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग नहीं करने...