गाजीपुर, अगस्त 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सहायक आयुक्त आरसी पाण्डेय के निर्देश पर लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोर के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें कुल छह नमूना संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेज दिया गया। अब जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम सैदपुर स्थित राहुल कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया। सैदपुर स्थित विराट यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना, अशरफ अली के डिलीवरी वैन से गन्ने के गुड का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद टीम रायपुर बहरियाबाद स्थित मुन्ना प्रजापति के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-प्रजापति इमरती एण्ड स्वीट हाउस से बूंदी का लड्डू एवं छेना मिठाई का एक - एक नमूना संग्रह किया गया। यह भी ...