गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड देवकली के ग्राम रामपुर बंतरा के ग्रामीणों ने गांव की बदहाल मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बागिन चौरसिया से हंसराज के घर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना और वाहनों का आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों और अन्य ग्रामीणों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। उन्होंने बीडीओ से संबंधित विभाग को निर्देश देकर सड़क की शी...