गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित शेखपुर रोड पर वर्षों से जर्जर पड़ी ओवरहेड पानी की टंकी को गिराने की कवायद नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू कर दी है। करीब डेढ़ दशक पूर्व कस्बे में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए जल संस्थान ने इस टंकी का निर्माण कराया था। करीब चार वर्षों से जर्जर होने के कारण इससे जलापूर्ति बंद है। सुरक्षा की दृष्टि से जल निगम ने इसे पहले ही कंडम घोषित कर दिया था। जर्जर टंकी के कारण आसपास के लोगों में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से इसे हटाने की मांग कर रहे थे। अब संबंधित विभाग द्वारा इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान वार्ड संख्या एक, दो, तीन, सात और आठ में करीब चा...