गाजीपुर, अगस्त 15 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमेहता गांव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया एएनएम सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। देखरेख के अभाव में भवन और परिसर के चारों तरफ जंगली घास उग आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुनसान पड़े सेंटर में नशेड़ियों का भी जमावड़ा रहता है। भवन की हालत खराब होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। एएनएम को पंचायत भवन अथवा निजी स्थानों पर बैठकर बच्चों का टीकाकरण करना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एएनएम सेंटर का अपना भवन उपयोग के लायक नहीं होने से उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी सैदपु...