गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमीन संदल में शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के बाद दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम को मटकी फोड़ने के लिए तीन अवसर दिए गए। मटकी तक पहुंचने के लिए युवाओं ने कई बार मानव पिरामिड बनाया। इस दौरान दर्शकों की तालियों और उत्साह से माहौल रोमांचक बना रहा। जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दही हांडी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान खींचा। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता मंती देवी ने बिना देखे सटीक निशाना लगाकर मट...