Ghazipur News: जमीन विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रजहटी गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र फेकू ने पुलिस को तहरीर देकर जमीन विवाद में झोपड़ी और मड़ई में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आगजनी में पशुओं का चारा, भूसा, गेहूं, कपड़े, चारपाई और बर्तन समेत गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। तहरीर के मुताबिक गांव के ही व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित भूमि की बिना पूर्व सूचना के नापी कराकर करीब पांच कट्ठा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की भोर करीब 4:10 बजे गांव के ही कुछ लोग उसकी झोपड़ी और मड़ई में आग लगाकर चले गए। आग लगने पर शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपितों ने गाली-गलौज करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.