गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: भांवरकोल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को क्षेत्र में जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। रात 12 बजे घंट-घड़ियाल के साथ 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष गूंज उठे। विधि-विधान से भगवान का जन्म कराया गया और आरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। विभिन्न गांवों में डोल रखकर जन्मोत्सव मनाया गया। थाना परिसर में भी भव्य झांकी सजाई गई। कारागार में बाल गोपाल, गोपियों की मटकियों और गायों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भोजपुरी गायकों ने भक्ति गीत और सोहर प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: ..नंद के आनंद भयो ..जय कन्हैयालाल की, ..हाथी घोड़ा पालकी कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रोहित कुम...