गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनसुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपद में जर्जर एवं निष्प्रयोज्य शिरोपरि जलाशयों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि जिले में कुल 38 शिरोपरि जलाशयों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नए जलाशयों के निर्माण का प्रस्ताव है। इनमें से 27 जलाशयों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 11 जलाशयों का ध्वस्तीकरण अभी शेष है। इसी क्रम में 13 अगस्त को आलमपट्टी स्थित कैथवालिया-बिन्दवालिया पेयजल योजना के शिरोपरि जलाशय को ध्वस्त किया गया। विभाग के अनुसार इस जलाशय का निर्माण वर्ष 1979 में हुआ था और लंबे समय से पुराना एवं जर्जर होने के कारण यह सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो गया था। विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों का पालन...