Ghazipur News: जनसंवाद में उठाए गए महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सदर विधानसभा के ग्राम डिलिया और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में पाल, धनगर, गडरिया समाज का पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण छात्र, नौजवान और समाज के विभिन्न वर्ग परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कानून-व्यवस्था और विपक्षी लोगों के उत्पीड़न को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। महेंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पाल और संचालन सर्वेश पाल ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.