गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: भांवरकोल। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को अवथही गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के स्वागत समारोह और जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ताकार्यक्रम की अध्यक्षता जन चौपाल को संबोधित करते हुए कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी य...