गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के पक्का घाट स्थित मोहनलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र सांसद, कन्या भारती और शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक विनीत कुमार जायसवाल और विशिष्ट अतिथि आरएसएस नगर कार्यवाह दयानंद जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने देवी वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने चयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया। कन्या भारती में प्रधानमंत्री सिखा यादव, सह प्रधानमंत्री श्रेयसी, रिमझिम, श्रेया और उन्नति ने शपथ ली। छात्र सांसद में प्रधानमंत्री पीयूष व देव सिंह और सह प्रधानमंत्री श...