गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। यातायात पुलिस ने मंगलवार को सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज, फतेहुल्लापुर में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। विद्यार्थियों को यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kann...