गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर (नगसर) । शासन के निर्देशों में मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा, विकासखंड रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर में बुधवार को छात्रा कनक गुप्ता को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का दायित्व सौंपा गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। एक दिन की प्रधानाध्यापिका के रूप में कनक गुप्ता ने विद्यालय के दैनिक संचालन की जिम्मेदारी संभालते हुए शिक्षण कार्य, विद्यालय की स्वच्छता, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मध्याह्न भोजन के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन उत्साहपूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मिशन शक्ति: एक दिन की प्रधानाध्यापिक...