Ghazipur News: छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और सुविधाओं की ली जानकारी
गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बूढ़ेनाथ महादेव स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का प्रभारी उपजिलाधिकारी अरुण गिरी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई और कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने कई कक्षाओं की टूटी खिड़कियों की समस्या बताते हुए जाली लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खुली खिड़कियों से बंदर कक्षाओं और लैब में घुस जाते हैं, जिससे परेशानी होती है और सामान के नुकसान का खतरा रहता है। छात्राओं ने कार्यक्रमों और सामूहिक गतिविधियों के लिए मीटिंग हॉल की आवश्यकता भी बताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कॉलेज भवन, प्रयोगशाला, रसोईघर, शौचालय और परिसर का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- भविष्य में उड़ान के लिए अभी से तय करो फ्यूचर प्लान : डीएम परिसर में एक पुराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.