गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमेदा निवासी रविंद्र गुप्ता पुत्र स्व: केदार गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने खानपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार रविंद्र गुप्ता नौ अगस्त को परिवार के साथ पटना चले गए थे। घर में ताला बंद था। 18 अगस्त की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोर दो सिकड़ी, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने की लॉकेट, एक पायल, एक नथुनी, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान उठा ले गए। 19 अगस्त की सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन...