गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नवनिर्मित 300 बेड अस्पताल के तीसरे मंजिल पर भर्ती एक मरीज बुधवार की सुबह शौचालय जाने के दौरान लोहे के गेट लगे चैंबर के रास्ते अचानक गिर गया। संयोग रहा कि फ्लोर पर लगे पर ग्रिल पर गिरने से वह बाल- बाल बच गया। हालांकि, उसके सिर, चेहरे और कमर में चोट आई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से मरीज को बाहर निकालकर उपचार के लिए आपातकक्ष में लाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव निवासी शमशेर राम ने बताया कि 26 वर्षीय बेटे को टाइफाइड और बुखार की समस्या होने पर बीते 19 अक्तूबर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। बेटा नवनिर्मित 300 बेड के तीसरी मंजिल पर स्थित बेड नंबर 16 पर भर्ती था। जहां उसका उपचार चल रहा था। सीएमएस डा. केएन चौधरी ने बताया कि...