गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड संख्या-10 शास्त्री नगर में जमीन से करीब चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहा विद्युत तार लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां खेती का क्षेत्र है और इन दिनों धान की रोपाई के चलते खेतों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में किसानों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों के लिए करंट लगने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग ने समय रहते तार को ऊंचा नहीं कराया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इसी वार्ड में जयप्रकाश कुशवाहा के इकलौते पुत्र की करंट लगने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। वार्डवासियों का कहना है कि लटके तार का वीडियो नगर पंचायत के आधिकारिक ग्रुप में भी साझा किया ...