गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से बुधवार की देर रात भरत मिलाप का भव्य और भावपूर्ण आयोजन हुआ। प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं। पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के तहत शाम छह बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से भरत जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए सकलेनाबाद पहुंचे। शोभायात्रा महाजन टोली, झुन्नू लाल चौराहा, आमघाट, राजकीय महिला महाविद्यालय, ददरी घाट चौक और महुआबाग चौराहे से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप पर आकर्षक झाकियों के साथ निकली शोभायात्रा देर रात करीब एक बजे सकलेनाबाद में भरत मि...