गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के दौरान आए फॉल्ट के कारण मौधा और सौना फीडर की बिजली व्यवस्था शुक्रवार रात पूरी तरह प्रभावित हो गई। फॉल्ट के चलते अनौनी, करमपुर, शिवदासपुर, लौलहा, तराए, अमेदा, जमीन संदल समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बिजली गुल रहने से हजारों उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए, पेयजल संकट उत्पन्न हो गया और किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हुई। वहीं छोटे कारोबारियों का कामकाज भी बाधित रहा। यह भी पढ़ें- Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर-गांव तक संकट ग्रामीणों का आरोप है कि मौधा और सौना फीडर पर जर्जर तारों और पुराने ...