गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- मौसम बदलाव से किसानों की बढ़ी चिंता Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का गुरुवार को गाजीपुर में भी रहा। इस तूफान का असर होने के कारण जिलेभर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। भांवरकोल, दिलदारनगर, जमानियां, खानपुर और दुल्लहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे और कहीं देर रात से तो कहीं सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। नम और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं खेतों में पककर तैयार धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश और तेज हवा की आशंका के बीच किसान अपनी उपज को सुरक्षित करने में जुटे नजर आए। उधर, बूंदाबांदी और ठंड के कारण बा...