गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के कन्धौरा कला गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू यादव का गुरुवार को नहर में उतराया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सोनू मायके गई पत्नी को लाने के लिए मुहुर्त दिखाने गया था। जानकारी के अनुसार कन्धौरा कला गांव निवासी सोनू यादव की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बुधवार की शाम को सोनू अपने घर से मोटरसाइकिल से क्यामपुर गांव स्थित पंडित जी के घर पत्नी के विदाई की तिथि निर्धारित करने को गया हुआ था। देर रात तक जब हुआ घर वापस नहीं आया तो उसका भाई विपिन यादव उसे ढूंढने के लिए निकला लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह बाराचवर काली मंदिर के पास नहर में युवक का शव उतराया हुआ दिखाई पड़ा।...