गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में जमीन के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करने तथा अवैध कब्जे के मामले में कोर्ट के आदेश पर 15 नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया की नसीराबाद निवासी शिवजी गोंड ने न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि महेंद निवासी आरोपित उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वादी का आरोप है कि 8 जून 2026 को जब वह और उनके भाई थाने व तहसील में कार्रवाई के सिलसिले में गए हुए थे। उसी दौरान आरोपितों ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों और अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडों, ...