गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बाराचवर ब्लॉक में ग्राम सचिव से कथित मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से सचिवों में नाराजगी बढ़ गई है। घटना के विरोध में ब्लॉक के ग्राम सचिव धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि लिखित तहरीर देने के बावजूद बरेसर पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को बाराचवर ब्लॉक परिसर में एक सफाईकर्मी किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने के लिए ग्राम सचिव मखुनु राम के पास पहुंचा। सचिव का कहना है कि उन्होंने सफाईकर्मी से सरकारी मुहर और अभिलेख कार्यालय में होने के कारण वहीं चलकर नियमानुसार हस्ताक्षर कराने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सफाईकर्मी ने उन्हें मोटरसाइकिल से खींच लिया और मारपीट कर दी। घटना के बाद ग्राम स...