Ghazipur News: ग्रामीण बैंक ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नंदगंज शाखा की ओर से गुरुवार को वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा ने बैंकिंग लोकपाल, ऋण सुविधाओं और समय से ऋण चुकाने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि नियमित ऋण अदायगी से सिबिल स्कोर बेहतर होता है, जिससे भविष्य में ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिलती है। बैंक अधिकारी सुनील दत्त ने वस्तु विनिमय प्रणाली से आधुनिक बैंकिंग तक के विकास की जानकारी दी। कार्यालय सहायिका प्रियंका पांडेय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.