गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: करंडा। करंडा समेत आसपास के दोनों ग्रामीण अंचलों में टोटो की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सड़कों पर बड़ी संख्या में टोटो दौड़ रहे हैं। इनमें कई टोटो नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे हैं, वहीं कई वाहन ओवरलोड होकर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में आए दिन छोटी-छोटी सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद टोटो संचालन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस विभाग से नाबालिग चालकों और ओवरलोड टोटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...