Ghazipur News: ग्रामीणों ने सौना पावरहाउस का किया घेराव
गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 25 दिन से बिजली संकट झेल रहे फत्तेपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार सौना पावरहाउस पहुंचकर घेराव और धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने पर तीन अगस्त को विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। छह दिन बाद नौ अगस्त को पीआर जनरेट किया गया, लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी केवल आश्वासन देते रहे। लाइनमैन पर समस्या का समाधान कराने के नाम पर धन मांगने का भी आरोप लगाया गया, हालांकि इसकी विभागीय पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.