गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: भांवरकोल। भाजपा नेता आनंद राय 'मुन्ना' ने सोमवार को बलेसड़ी और ग्राम सभा तरांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। आनंद राय ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर प्रक्रिया शुरू कराई। इस दौरान समीर पासवान, दीपक गुप्ता, राकेश पांडेय, प्रदीप गुप्ता, हरिशंकर राय, दयानंद यादव, सोना यादव, अभय नारायण राय रहे।

हिंदी हिन्...